कम समय में ज्यादा बातों को अधिक लोगों तक पहुंचाएं प्रवक्ता : के राजू
प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए के राजू ने कहा कि वर्तमान में लोगों से जुड़े रहने के लिए संवाद के माध्यम को मजबूत रखना होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय कम समय में ज्यादा बातों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का है। मीडिया चेयरमैन और सोशल मीडिया अध्यक्ष की नियुक्ति इंटरव्यू के माध्यम से हुआ है। कांग्रेस लगातार आपको प्रशिक्षण देती रहेगी प्रदेश कांग्रेस की ओर से मीडिया विभाग को लगातार विभिन्न माध्यमों से सपोर्ट रहेगा। हमें अपनी क्षमता को वर्तमान स्तर से बढ़ाना है।
हमारे सामने अनेक चुनौतियां जिसे अवसर में बदलना होगा : अभय
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि कांग्रेस के विचारों को आगे बढ़ाने में आपका योगदान होगा। जनता की अदालत में हमे दिन प्रतिदिन कांग्रेस का मुकदमा लड़ना है, जिसका भार हम पर है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने अनेक चुनौतियां हैं इसे हमें अवसर में बदलना है। देश में ध्रुवीकरण की राजनीति तेजी से बढ़ रही है। विपक्ष की ओर से फेक और निगेटिव सूचना फैलाई जाती हैं। हमें इसे उजागर करते हुए कांग्रेस का पक्ष रखना है। हमें पार्टी के अनुशासन और गरिमा को बनाए रखते हुए कांग्रेस की नीतियों और सोच को जनता तक पहुंचाना है।
सांसद सह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पर्यवेक्षक सुखदेव भगत ने कहा कि आज का युग समाचार क्रांति का युग है। राहुल गांधी और मल्ल्किार्जुन खड़गे के नेतृत्व में भारत के सांस्कृतिक राजनीतिक मूल्य का संरक्षण करना है। मीडिया के माध्यम से समाज में चल रहे नकारात्मक विचारों का प्रतिकार करना है। उन्होंने कहा कि समझ में सकारात्मक प्रभाव हो इसके लिए मीडिया एक उचित माध्यम है। राहुल गांधी ने देश में अच्छी नियत के साथ जो अभियान छेड़ा है उसे पूरा करना है।
संगठन का मीडिया विभाग तलवार की तरह : प्रदीप
वहीं विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि किसी संगठन का मीडिया विभाग तलवार की तरह है जिसकी धार हमेशा तेज रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में दो तरह के विचार चल रहे हैं जिसकी मजबूती के लिए कांग्रेस के सिद्धांत हैं तो दूसरी तरफ खोखले सिद्धांतों के साथ राजनीति करने वाली भाजपा सत्ता पर काबिज है। हमें विचारों के संघर्ष में जीत हासिल करनी है तो स्वयं को समय बंद रखना होगा अपने विचारों को संचार साधनो के माध्यम से फैलाना होगा।
प्रशिक्षण शिविर में संचालन मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने किया।
प्रशिक्षण शिविर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल उप नेता राजेश कच्छप, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रणव वाचानी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी संबोधित किया।
प्रशिक्षण शिविर में राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, कमल ठाकुर, जगदीश साहू, शमशेर आलम, शकील अंसारी, शांतनु मिश्रा, रियाज अंसारी, आभा सहित अन्य उपस्थित थे।