News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्‍त

बैठक में सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा का पर्व जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को सजग रहते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय कर दिया गया है जो निरंतर निगरानी रखेगा। उन्होंने सभी पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने की भी बात कही।

वहीं लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों और अंचल अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि नदी, तालाब और अन्य जलजमाव स्थल पर जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में विसर्जन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम संचालित करने का निर्देश दिया गया। ताकि किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्राप्त हो और त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply