सिरमौर जिले में रेणुका क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क
स्थानीय विजय कुमार ने बताया कि यह गाड़ी क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्ग में फस गयी थी जिसपर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क को ठीक करके उसे सुरक्षित निकाल दिया। कार चालक मनेंद्र ने बतायाकि कच्ची व गीली मिटटी होने के कारण कार निकालना बहुत कठिन कार्य था मगर क्षेत्र के युवाओं ने आगे बढ़कर उनकी मदद की और कार को बाहर निकाला।