News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

धमतरी :चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक नीलम साहू ने बताया शोषण की घटना को छुपाना भी है अपराध

उन्हाेंने आगे बताया कि दोषी पाए जाने पर आरोपितों को तीन वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, भ्रूण हत्या, लैंगिक अपराध, बालिकाओं के लिंगानुपात, गुड टच-बैड टच, मानव तस्करी एवं सोशल मीडिया से दूरी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अनुराग खालखो और गिरधारी लाल ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार की शोषण की स्थिति में वे संकोच न करें और तत्काल अपने शिक्षक, परिजनों अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को सूचित करें।

कार्यक्रम में छात्राओं को यह भी बताया गया कि वे निर्भीक होकर अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत मदद लें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं, जिन्होंने इस पहल को अत्यंत उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया। मालूम हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 14 अगस्त से 15 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बालिका सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply