News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर लगाया मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप

तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ यह मार्च बिष्टूपुर पोस्टल पार्क तक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत कर मतदाता सूची में हेराफेरी और आम मतदाता के अधिकार छीनने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

मार्च को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस का हर पदाधिकारी सजग रहकर वोट चोरी का प्रतिकार करे। उन्‍होंने कहा कि सभी प्रखंड और मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को मतदाता सूची में गड़बड़ियों की जानकारी दें ताकि जन आंदोलन खड़ा किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बूथों में एक ही घर के पते पर 80-80 लोगों के नाम जोड़े गए हैं, मतदाताओं के पते और पिता के नाम में हेराफेरी हुई है और एक मतदाता का नाम कई बूथों में दर्ज कर फर्जी मतदान किया जा रहा है।

दुबे ने मांग किया कि निर्वाचन आयोग मतदान दिवस का सीसीटीवी फुटेज कांग्रेस पार्टी को सौंपे और फर्जी मतदान कराने वालों व इसमें शामिल षड्यंत्रकारियों को जेल भेजा जाए।

इस कैंडल मार्च में आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, सामंता कुमार, रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, अखिलेश सिंह यादव, पवन कुमार बबलू, नलिनी सिन्हा, रईस रिजवी, अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply