News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : होम्योपैथिक विभाग ने मारा छापा, अवैध होम्योपैथिक सेंटर पकड़ा

जींद, 25 अगस्त । गांव रत्ताखेड़ा में अवैध रूप से चले रहे होम्योपैथिक सेंटर पर मंगलवार काे हरियाणा होम्योपैथिक विभाग की टीम ने दबिश दी। छापेमारी के दौरान संचालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। होम्योपैथिक सेंटर में मरीज इलाज करवाते पाए गए व बिना लेवल की दवाइयां भी मिली हैं । सदर थाना सफीदों पुलिस ने होम्योपैथिक रजिस्ट्रार की शिकायत पर सेंटर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी, एनसीएच, ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

हरियाणा होम्योपैथिक विभाग को सूचना मिली थी कि गांव रत्ताखेड़ा में मन्नत लाइफ केयर में लोगों के होम्योपैथिक इलाज के नाम पर सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसके आधार पर विभाग की रजिस्टार डा. वैभव बिदानी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। उस दौरान केयर सेंटर चलाने वाले दीक्षांत मरीजों का इलाज करते मिले। उनकी सहयोगी मंजू वहां पर मौजूद नहीं थी। टीम ने जब संचालक से प्रेक्टिस से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रहा। दोनों के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं पाया गया। होम्योपैथिक फार्मेसी का लाइसेंस भी 13 जुलाई को समाप्त हो चुका था। 61 दवाइयां मिस लेबल पाई गई। साथ ही यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया पर गंभीर बीमारियों का इलाज भी शर्तिया बताया गया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने होम्योपैथिक रजिस्ट्रार डा. वैभव बिदानी की शिकायत पर होम्योपैथिक सेंटर चलाने वाले दीक्षांत तथा उनकी सहयोगी मंजू के खिलाफ धोखाधड़ी, एनसीएच, ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदोंं के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि होम्योपैथिक अधिकारी ने सेंटर संचालक समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply