News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक, दिए कई निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक, दिए कई निर्देश

पूर्वी सिंहभूम, 19 मई (हि.स.)। अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम शताब्दी मजूमदार की ओर से नीलाम पत्र वादों के निष्पादन से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस दौरान उन्होंने नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। अनुमण्डल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि न्यायालयों की ओर से निर्गत डिटेनशन वारंट और बॉन्ड वारंट पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारियों के न्यायालय से निर्गत वारंट पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए, अनुपालन प्रतिवेदन संबंधित न्यायालय में यथाशीघ्र जमा करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी चन्द्रजीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षकगण तथा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

—————

Leave a Reply