ईश्वर पाकिस्तान को सदबुद्धि दे और आतंकवादियों का पनाहगाह न बने: अनामिका चौधरी
ईश्वर पाकिस्तान को सदबुद्धि दे और आतंकवादियों का पनाहगाह न बने: अनामिका चौधरी
प्रयागराज,20 मई (हि.स.)। पहलगाम वाली घटना की कभी भी पुनरावृत्ति न हो और न ही फिर भारत पाकिस्तान के बीच कोई लड़ाई हो। ईश्वर पाकिस्तान को सदबुद्धि दे और आतंकवादियों का पनाह गाह न बने। यह बात जेष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार को प्रयागराज के संगम तट पर मां गंगा की आरती एवं पूजा पाठ करने के बाद भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी निषाद ने कहा।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज के संगम तट पर मां गंगा की विशेष आरती करके लोगों के कल्याण, देश की समृद्धि और सेनाओ के सम्मान को बनाए रखने के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना किया।
उन्होंने कहा कि पीएसएलवी सी 61 ईओएस 09 के असफल होने पर मां गंगा से पुनः प्रार्थना किया गया कि जल्द से जल्द ईओएस 09 को सफलता पूर्वक पुनः प्रक्षेपित किए जाने हेतु प्रयास करें। ज्येष्ठ मास में मंगलवार का बड़ा ही महत्व है और इस दिन जगह-जगह पर भंडारा, शरबत का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस माह में किया गया पूजा पाठ कभी भी निष्फल नहीं जाता है।
आरती पूजन में प्रमुख रूप से आचार्य प्रमोद दुबे आरती समिति,संजय श्रीवास्तव जिला संयोजक, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद,नेहा केसरी, जान्हवी निषाद, नीलम शुक्ला, प्रीति चौधरी, विजय केसरी, अरुण निषाद,निखिल श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, भीम सिंह, कैलाश दत्ता, पंकज राय, आशुतोष श्रीवास्तव, कौशल किशोर मिश्र, अन्नू निषाद, राजकुमार निषाद, कालीचरण आनंद, सुनील निषाद,आकाश निषाद, मेज़र सुनील निषाद आदि ने भाग लिया।
—————