News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

दीपावली के बाद शहर की प्रमुख सड़कों का होगा डामरीकरण

धमतरी, 18 अक्टूबर । शहर की खराब सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों से परेशान नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा शहर की पांच प्रमुख सड़कों के डामरीकरण के लिए तीन करोड़ 23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने बताया कि डामरीकरण का कार्य दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। स्वीकृत कार्यों के तहत घड़ी चौक से रामबाग तक सड़क का डामरीकरण 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से होगा। मठ मंदिर चौक से छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थल तक 43 लाख रुपये, शिव चौक से विमल टॉकीज होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 तक 38 लाख रुपये, म्युनिसिपल स्कूल चौक से दुर्गा चौक होते हुए नगर निगम तथा डा एनपी गुप्ता तक 95 लाख रुपये और बालक चौक से भगत सिंह चौक होते हुए रोकड़िया चौक तक 33 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण किया जाएगा। मोटवानी ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के कारण शहरवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा लगातार इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा था। इसके बाद नगर निगम ने प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा, जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले तत्कालीन भाजपा शासनकाल में महापौर अर्चना चौबे, सभापति राजेंद्र शर्मा और पार्षदों के प्रयासों से शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण कराया गया था। इससे उस समय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिली थी। वर्तमान में सड़कें खराब होने और बड़े-बड़े गड्ढे बनने के कारण दोबारा डामरीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मोटवानी ने कहा कि सड़कों का निर्माण पूरा होने से नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी और शहर की सुंदरता तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार

Leave a Reply