News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Rajasthan

उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ बीकानेर कारखाना मंडल का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

बीकानेर, 18 अक्टूबर । उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, बीकानेर कारखाना मंडल का वार्षिक अधिवेशन रविवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कारखाना में कार्यरत कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रेल कर्मचारियों के माता-पिता को यूएमआईडी स्वास्थ्य कार्ड, चिकित्सा सुविधा एवं रेलवे पास के दायरे में शामिल करवाने तथा बीकानेर कारखाना में वैगन बॉडी शॉप के निकट पार्किंग स्टैंड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अध्यक्ष सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (जीईएनसी) एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय रेलवे मजदूर संघ (बीआरएमएस) अजय कुमार त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जेडआरयूसीसी सदस्य जगदीश कुमार शर्मा एवं नवीन कुमार स्वामी जिला मंत्री भारतीय मज़दूर संघ/बीकानेर जिला उपस्थित रहेI अधिवेशन के अंत में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें आदराम स्वामी को बीकानेर कारखाना मंडल अध्यक्ष, मोहनलाल कोका को कार्यकारी अध्यक्ष तथा बलदेव राम (एसएसई) को बीकानेर कारखाना मंडल सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, रमेश कुमार सिहाग एवं रोहिताश छाबा, सहायक सचिव धर्मपाल सिहाग, सचिन नारनोलिया एवं पंकज सरोवा, संगठन मंत्री मुकेश कुमार पलसानियां, कोषाध्यक्ष विक्रांत जांगू, सह कोषाध्यक्ष राम रतन मीणा, कार्यालय सचिव राज कुमार सैनी तथा सह कार्यालय सचिव गोपाल चौधरी को दायित्व सौंपे गए। कार्यसमिति सदस्य के रूप में राकेश बिश्नोई, लूनाराम खिलेरी, अशोक कुमावत, बसंत कुमार, घमंडी लाल मीणा, महादेव चूरा एवं सतीश कुमार शामिल किए गए।नवगठित कार्यकारिणी ने राष्ट्रहित, रेलहित एवं कर्मचारीहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply