News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

कांगड़ा में एचआरटीसी बस में सवार युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 08 अगस्त । कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने गश्त के दौरान पंजाब के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पठानकोट से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी की बस में सवार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गगल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीआईए टीम द्वारा थाना गगल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजोल के निकट गज्ज खड्ड पुल, बणोई के पास गश्त और चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 7 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी गांव शेखांवाला, डाकघर संगोली, तहसील व ज़िला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एचआरटीसी बस नम्बर एचपी38ई 6478 जो पठानकोट से धर्मशाला जा रही थी, की चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गगल पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।

Leave a Reply