छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष की उपस्थिति में योग शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में जगदलपुर और आस-पास के अंचलों से आये यौगिक साधकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न यौगिक संगठनो द्वारा संजय अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ मोहनीश साहू द्वारा आयुष विभाग की ओर से गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित यौगिक साधकों का आभार व्यक्त किया गया।