32 पेटी में अवैध अग्रेजी शराब के साथ कार सवार दाे आराेपित गिरफ्तार
कोण्डागांव, 16 जुलाई । जिले के सिटी काेतवाली पुलिस ने आज गुरुवार काे 32 पेटी अवैध शराब के साथ कार सवार दाे आराेपिताें काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस काे मुखबिर के माध्यम से आज सूचना मिली कि एक ग्रे रंग का मारूति स्वीफ्ट कार क्र. सीजी 09 जेए 1140 में अवैध शराब लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर नया बस स्टैण्ड के आगे बायपास एनएच 30 मेन रोड तिराहा चिखलपुटी कोण्डागांव के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया गया।
संदिग्ध ग्रे रंग का मारूति स्वीफ्ट कार क्र. सीजी 09 जेए 1140 की जांच करने पर कार के अंदर कुल 32 पेटी में अवैध अग्रेजी शराब गोवा व्हीहस्की कुल मात्रा 285.284 बल्क लीटर मिला जिसे जप्त किया गया एवं आरोपित का कृत्य आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पाये जाने से थाना कोतवाली कोण्डागांव में अपराध कमांक 222/2026 घारा 281 बीएनएस 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित नरेन्द्र निषाद (उम्र 23 वर्ष) एवं राहुल राजभर (उम्र 26 वर्ष) दाेनो निवासी ठेठवारपारा निवासी कुरूद कोहका जामुल दुर्ग को न्यायिक रिमाण्ड पर रवाना कर दिया गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहा.उप निरी. पिताम्बर कठार, आरक्षक सूखीराम राजपूत, सायबर सेल से प्रआर. अजय बघेल, आर. संतोष कोडीपी, आर. बिरजू सोरी, आर. बिजु यादव, आर. चंदन यादव का योगदान रहा।