News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मप्रः मुख्यमंत्री आज शाजापुर जिले के दौरे पर, कालापीपल में किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

शाजापुर, 09 जुलाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के भ्रमण पर रहेंगे। वे यहां किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 4 लाख पौधे लगाने के संकल्प के साथ वे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.00 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11.20 बजे शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12.45 बजे कालापीपल से प्रस्थान कर दोपहर 1.05 बजे ग्राम स्टेट हेंगर भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Reply