News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बीजापुर के पामगल में भूमि अधिग्रहण पर 18 जून को होगी जनसुनवाई

बीजापुर, 16 जून । जिले के कोमटपल्ली (कोकमपल्ली)व्यपवर्तन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में सामाजिक प्रभाव आकलन (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) हेतु 18 जून 2026 को ग्राम पामगल में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान प्रभावित किसानों, ग्रामीणों एवं संबंधित हितधारकों से सुझाव, आपत्तियां एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भू-अर्जन अधिकारी, भोपालपटनम द्वारा जारी सूचना के अनुसार भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनव्र्यवस्थापन में उचित प्रतिकार तथा पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

अधिसूचना के अनुसार बीजापुर जिले की भोपालपटनम तहसील के ग्राम पामगल में 4.319 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। यह भूमि कोतापल्ली व्यपवर्तन योजना के तहत मुख्य नहर, माइनर एवं सब-माइनर नहरों से प्रभावित किसानों के हित में लोक प्रयोजन के लिए अधिग्रहित की जानी है। सामाजिक प्रभाव निर्धारण के अध्ययन के लिए 18 जून 2026 को प्रात: 11 बजे ग्राम पामगल में जनसुनवाई निर्धारित की गई है। भूमि अधिग्रहण से संबंधित कोई भी व्यक्ति, संस्था अथवा अन्य हितधारक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपने सुझाव, आपत्तियां अथवा जानकारी प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन ने संबंधित किसानों एवं ग्रामीणों से जनसुनवाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी बात रखने की अपील की है, ताकि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और जनहितकारी ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply