वीरप्रताप ने पौड़ी सीट पर कांग्रेस से ठोकी दावेदारी
पौड़ी गढ़वाल, 25 मई । कांग्रेस के जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह ने पौड़ी विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनको कांग्रेस से टिकट मिलने पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की जाएगी और विधानसभा के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।
सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वीर प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने साल 2017 में एक क्षेत्रीय दल से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी का दामन थामते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया। कहा कि 2022 में भी उन्होंने पौड़ी विधानसभा सीट से दावेदारी की थी।
उन्होंने विश्वास जताया कि अगर पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाती है तो पार्टी को भारी बहुमत से पौड़ी विधानसभा सीट पर जीत दिलाई जाएगी। कहा कि पौड़ी विधानसभा में पेयजल संकट, खराब सड़कों, बेरोजगारी, महिलाओं के लिए सीमित अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, जंगलों की आग, जंगली जानवरों के आतंक, पार्किँग, पलायन आदि की समस्याओ से जनता परेशान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावना, जनता की अपेक्षाओं और पौड़ी विधानसभा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगा।
कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो उनका प्रयास होगा कि पौड़ी विधानसभा का विकास स्थानीय प्राथमिकताओं के आधार पर हो और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस अनुजाति विभाग के प्रमोद मंद्रवाल, कैलाश चंद्र, भगवन रावत, यशवंत आर्य, कुलदीप रावत, अनिल कुमार, सर्वेश्वर रावत, भरत सिंह रावत, अनूप कुमार, राजेन्द्र सिंह, वीरेंद्र रावत, गणेश थपलियाल, नमन चंदोला आदि मौजूद रहे।