News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में चालक की मौत

हमीरपुर, 23 मई । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर कुंडौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस मौक़े ने जांच शुरू कर दी है।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि दुर्घटना में पिकअप संख्या UP 78 KN 7468, जो कानपुर की ओर से आ रही थी, के चालक अरविंद पुत्र रामआसरे निवासी नादादेव थाना जसपुरा जनपद बांदा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पिकअप वाहन संख्या UP 91 AT 2741 के चालक अनिरुद्ध यादव उर्फ संजय पुत्र लाखन सिंह निवासी कस्बा/थाना कुरारा जनपद हमीरपुर तथा क्लीनर महिपाल सिंह पुत्र हरिश्चंद्र निवासी कुरारा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर भी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने अरविंद पुत्र रामआसरे निवासी नादादेव थाना जसपुरा जनपद बांदा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply