News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

श्योपुरः महिला की हत्या के विरोध में गुर्जर समाज ने किया थाने का घेराव

श्योपुर, 22 मई । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात हुई गुर्जर समाज की महिला की लगा रेतकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार को सैंकड़ों की संख्या में गर्जुर समाज के लोगों न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि कराहल थाने का घेराव करते हुए 24 घंटे में आरोपियों को पकड़कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने थाना प्रभारी को बदले जाने की मांग को भी रखा।

जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार-बुधवार रात कराहल के चार खम्बा निवासी द्रोपदी गुर्जर अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान देर रात एक अज्ञात हमलावर घर में घुसा और धारदार हथियार से महिला का लगा रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी। इस खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैलने के साथ ही गुर्जर समााज के लोगों में आाक्रोश भर गयाा।

लगातार घटनाओं के बाद बढ़ा आक्रोश

थाने पर प्रदर्शनर कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों में क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी वारदात है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी बात को लेकर लोगों में नाराजगी है।

थाने के साामने बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

महिला की हत्या को लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस की लापरवाही एवं रात्रि के समय गश्त नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया है। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान गुर्जर समाजज के लोग थाने के सामने ही बैठ गये और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान को हटाये जाने की मांग भी प्रमुखता से की गई।

एसपी से भी की मुलाकात

कराहल थाने में प्रदर्शन के बाद गुर्जर समाज के लोगों काा एक 8 सदस्यीय दल जिलाा मुख्यालय पर पहुंचा, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल से मुलाकात करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तरी कर मामले का खुलासा करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कराहल की निष्क्रिय पुलिस व्यवस्था के लिये थाना प्रभारी को जिम्मेदर ठाहराते हुए तत्काल प्रभार से उन्हें बदलने की मांग की है।

वर्जन:

पुलिस द्वारा तेजी से मामले की जांच की रही है। पुलिस हर एगंल से चैक कर रही है। जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है, वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

अवनीत शर्मा, एसडीओपी, बड़ौदा

Leave a Reply