News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भोपाल, 19 मई । मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री कंषाना ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक नागरिक की बात को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने अपनी समस्याएं मंत्री कंषाना के समक्ष रखीं। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनका तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री कंषाना के सहज, संवेदनशील एवं जनहितैषी व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से संगठन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

Leave a Reply