पानीपत: पिस्तौल से जानलेवा हमला करने का फरार आरोपी गिरफ्तार
पानीपत, 22 फ़रवरी । पानीपत पुलिस ने तहसील कैंप की इंदिरा विहार कॉलोनी में युवक पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी शुभम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार अपने भाई नवम के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने व उसके भाई नवम ने पुरानी रंजिश को लेकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था।
थाना तहसील कैंप में नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नवम ने अपनी जेब से पिस्तौल निकालकर उस पर सीधी गोली चला दी। वह बाल बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को इकट्ठा होते देख आरोपियों ने धमकी दी अबकी बार तो तुम बच गए हो, अगर इसके बारे में किसी को बताया तो पूरे परिवार को गोलियों से उड़ा देगे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिसने रविवार को आरोपी शुभम को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे चार दिन के पुलिस डिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी शुभम से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी नवम के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।