सोनीपत: सात लाख की बिजली केबल चोरी, जांच शुरू
हुआ है तथा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
कार्यालय
एसडीओ, निर्माण उपमंडल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड, पावर हाउस कालोनी
फाजिलपुर की ओर से थाना बड़ी में मंगलवार को दी गई शिकायत के अनुसार 33 केवी लाइन का
कार्य मेसर्स अग्रवाल इलेक्ट्रिकल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को 31 मार्च
2025 तक ठेके पर आवंटित किया गया था। फर्म ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता को दूरभाष और
लिखित सूचना देकर बताया कि 33 केवी उपकेंद्र सनपेड़ा से लगभग 4.5 किलोमीटर एसीएसआर
कंडक्टर (150 वर्ग मिलीमीटर) चोरी कर लिया है।
यह केबल
नव प्रस्तावित 33 केवी लाइन सनपेड़ा से महावीर फर्म हाउस, गांव खेड़ी टग्गा तक बिछाई
जा रही थी। अज्ञात लोगों ने लाइन के कंडक्टर को काटकर उतार लिया। अधिकारियों ने आशंका
जताई है कि चोरी सुनियोजित ढंग से की गई है। चोरी हुई सामग्री की कीमत करीब सात लाख
64 हजार रुपये आंकी गई है।
शिकायत
के आधार पर थाना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आसपास
के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। विभाग ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
की मांग की है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।