News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

सीएम युवा उद्यमी की समीक्षा बैठक में नहीं आए कई बैंकाें के प्रतिनिधि

बिजनौर, 18 फरवरी (हि .स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज अपराह्न कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा उद्यमी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने यूको बैंक, यस बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा किसी भी मीटिंग में प्रतिभाग न करने और शासकीय रोजगार की योजनाओं में सहयोग करने पर नाराजगी जताई।

उन्हाेंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि जिलाधिकारी की ओर से बैंक के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखवाएं ताकि उनके स्तर से उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि सीएम युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि प्रति ब्रांच प्रति माह दो लाभार्थियों को सीएम युवा उद्यमी योजना से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कम से कम लक्ष्य है जो बैंक उक्त योजना में ज्यादा योगदान करेगा, उसको जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि 20 फरवरी को जिला उद्योग परिसर में लगने वाले मेले में सभी बैंकर्स अपने स्टाल लगाएं और सीएम युवा उद्यमी योजना सहित अन्य रोजगार परक योजनाओं के इच्छुक लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करते हुए उनका आवेदन पत्र भरवाएं। इस अवसर पर उपयुक्त उद्योग अमित कुमार, एलडीएम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply