रांची के स्कूल में आयोजित हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, बच्चों ने जाना योग का महत्व
रांची, 16 फ़रवरी । रांची जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन और ज्ञान डीप स्कूल बुण्डू के सहयोग से स्कूल परिसर में सोमवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव डॉ एसके घोषाल ने बच्चों को योग के महत्व को समझाया।
उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगाभ्यास है। जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनों रूपों में सम्मिलित है। इसको करने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। योग बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है।
मौके पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल तिवारी ने कहा कि शहर से दूर स्थित सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पढ़ने वाले ग्रामीण बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से योगाभ्यास कराया जाता है। ताकि बच्चें शारीरिक और मानसिक दोंनो रूप से मजबूत बनें। उन्होंने बच्चों को योगाभ्यास के महत्व के बारे में बताकर शिक्षित करना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ एसके घोषाल, प्रहलाद भगत, राहुल रंजन, अजय महतो, प्रधानाचार्य गोपाल तिवारी, डॉ संतोषी कुमारी, प्रेम प्रकाश तिवारी, राहुल सिंह, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, आम्या अंशु, सोनाली सरकार, पूजा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
——–