News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

खूंटी, 14 फ़रवरी । नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, खूंटी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने की। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त ने किया। वहीं जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य और विभिन्न इंडिकेटर की जानकारी दी।

अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्धारित मानकों को समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना है।

उन्होंने कुपोषण मुक्ति, शत-प्रतिशत टीकाकरण, विद्यालयों में नामांकन और उपस्थिति दर में वृद्धि, शौचालय उपयोग एवं पशुपालन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तर तक अभियान की जानकारी पहुंचाने और लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, फेलो, आंगनबाड़ी सेविका और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply