News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

एसपी ने महाशिव रात्रि पर किया रुट डायवर्जन

फर्रुखाबाद, 13 फरवरी । आगामी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए एसपी आरती सिंह ने रूट परिवर्तन कर दिया है। यह व्यवस्था 14 फरवरी से कांवड़ यात्रा समाप्ति तक लागू रहेगी।

एसपी ने बताया कि जिले में भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर, डंपर, बस आदि) के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह व्यवस्था 14 फरवरी सायं 18 बजे से 15 फरवरी सायं 18 बजे तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि कन्नौज से फर्रुखाबाद आने वाले भारी वाहन बिधूना से डायवर्ट कर दिए जाएंगे। बिधूना से फर्रुखाबाद आने वाले भारी वाहनों को कन्नौज की ओर मोड़ दिया जाएगा। मैनपुरी से फर्रुखाबाद आने वाले भारी वाहन भोगांव से डायवर्ट किए जाएंगे। एटा से फर्रुखाबाद आने वाले भारी वाहन अलीगंज से डायवर्ट किए जाएंगे। शाहजहांपुर एवं बरेली से आने वाले भारी वाहन जलालाबाद से डायवर्ट किए जाएंगे। हरदोई से फर्रुखाबाद आने वाले भारी वाहनों को संडीला से डायवर्ट किया जाएगा। उन्हाेंने कहा है कि सभी श्रद्धालु एवं वाहन चालक इस आदेश का अनुपालन कर यातायात ,पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply