अनूपपुर: हायर सेकंडरी परीक्षा शुरू, पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 5 हजार 979 परीक्षार्थी हुए शामिल
अनूपपुर, 10 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई। परीक्षा के संचालन के लिए 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमे हायर सेकेंडरी की परीक्षा में जिले भर में 6 हजार 126 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 5 हजार 979 परीक्षार्थीयों ने अंग्रेजी विषय की उपस्थित रहें। 147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकल प्रकरण की संख्या निरंक रही। पहले ही दिन जिला पंचायत सीईओ ने दो परीक्षा केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 5 हजार 979 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 5873 नियमित एवं 441 स्वाध्यायी परीक्षार्थी हैं। हाई स्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी। हाईस्कूल में 7850 परीक्षार्थी दर्ज हैं जिसमें 7552 नियमित एवं 333 स्वाध्यायी -परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले भर के 13 थानों तथा पुलिस चौकी में परीक्षा के प्रश्न पत्र सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को प्रश्नपेत्र परीक्षा केंद्रों में पहुंचाए गयें। नकल प्रकरण को रोकने के लिए हर विकासखंड में एक उड़न दस्ता दल गठित किया गया हैं। तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी इसके प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही जिला स्तर पर तीन टीम गठित की गई हैं। एक टीम में सहायक आयुक्त, दूसरी टीम में जिला शिक्षा अधिकारी तथा तीसरी टीम में सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक प्रभारी बनाए गए हैं।
जिला पंचायत सीईओ ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं (अंग्रेजी) के बोर्ड परीक्षा के अनूपपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी द्वारा जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केंद्राध्यक्ष उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान संबंधित केंद्राध्यक्ष से जिला पंचायत की सीईओ ने परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय के दर्ज 117 में से 116 विद्यार्थी उपस्थित रहे एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। इसी तरह शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दर्ज 177 में से 176 विद्यार्थी उपस्थित रहे, एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।