News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

महापौर के निर्देश पर अवधपुरी कालोनी में हुई क्षतिग्रस्त सीवर की मरम्मत

अयोध्या, 08 फ़रवरी । राम नगरी अयाेध्या में दस दिन पूर्व ‘नगर की सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के सामने अवधपुरी कॉलोनी में रास्ते पर सीवर का पानी बहाने की समस्या सामने आई थी। इस समस्या का समाधान जल निगम के माध्यम से कर दिया गया है।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि नागरिकों ने पार्षद सौरभ सूर्यवंशी की अगुवाई में समस्याओं से अवगत कराया था। इसमें परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले कच्चा मार्ग पर सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या शामिल थी। निरीक्षण के दौरान काली माता मंदिर के निकट सीवर लाइन का पानी कच्चा मार्ग पर बहता दिखा था, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करा दी गई है। स्थानीय लोगों ने रामचंद्र शर्मा की अगवाई में महापौर एवं पार्षद का आभार जताया है।

Leave a Reply