News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

नक्सलियों के विशालकाय नक्सली स्मारक काे किया गया ध्वस्त

नारायणपुर, 07 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ की नारायणपुर पुलिस द्वारा आज शनिवार काे नक्सलियाें द्वारा बनाया गया विशालकाय नक्सली स्मारक ध्वस्त कर दिया गया है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शनिवार काे नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान, एरिया डॉमिनेशन हेतु कुतुल, फरसगांव एवं आस-पास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। अभियान के दाैरान पुलिस सहायता केंद्र कुतुल (थाना कोहकामेटा) क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फरसगांव में नक्सलियों द्वारा विशालकाय नक्सली स्मारक बनाया गया था, जिसे सुरक्षाबलों द्वारा जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply