News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Entertainment

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति और राघव अपने बेटे को बेहद प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ने पोस्ट के साथ लिखा,” जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम… तत्र एव नीर।” इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उजागर किया, ‘नीर’। अभिनेत्री ने बताया कि नीर नाम का अर्थ है, शुद्ध, दिव्य और अनंत। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन की इस नई ‘अनंत बूंद’ ने उनके दिलों को गहरी शांति और खुशी दी है।

दो साल बाद घर में गूंजी किलकारियां

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों ने माता-पिता बनने का सुख पाया है। अगस्त में परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर में नन्हे बेटे नीर का जन्म हुआ। कपल और उनके परिवारों में छोटे मेहमान के आने के बाद खुशी का माहौल है। वहीं, फैंस भी सोशल मीडिया पर बड़े उत्साह के साथ बधाइयां दे रहे हैं।

Leave a Reply