News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

कोंडागांव :पिता पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने वाला आराेपित पुत्र गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़‍ित बैजनाथ नेताम पिता काशीराम नेताम (उम्र 24 वर्ष) निवासी ओटेण्डा प्लाटपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके भाई संतुराम नेताम आये दिन माता-पिता, भाई-बहन को शराब पीकर तुम लोगों को जान से मार दूंगा कहकर टंगिया, डण्डा को लेकर हमेशा डराता धमकाता रहता था। आज इसके पिता काशीराम नेताम बैल चराकर घर आये और चाय पीने के बाद सोने के लिए कंबल पकड़कर रिश्तेदार भांजा गुड्डू मरकाम के घर जा रहा था। उसी समय गुड्डू मरकाम के घर के पास रोककर इसका बड़ा भाई संतुराम नेताम अपने पास हाथ में रखे लकड़ी से काशीराम नेताम को जान से मार दूंगा कहकर हत्या करने की नीयत से प्राण घातक हमला किया। जिससे आहत काशीराम के सिर पैर व हाथ में चॉट लगकर सिर से खून बह रहा है। जिसे देखकर पीड़‍ित का इलाज कराने के लिए गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी लाये।

आहत की चोट को देखते हुए डॉक्टर द्वारा उचित इलाज हेतु जिला अस्पताल कोण्डागांव रिफर किया गया है। थाना माकडी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर पिता पर जानलेवा हमला करने वाले आराेपित संतुराम नेताम काे गिरफ्तार किया है। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, सउनि गिरीश कतलम् प्रआर निर्मल मण्डावी मोनाराम मण्डावी आरक्षक राजू पानीग्राही बेनेदिक्त खलखो, गंगाराम मरकाम का योगदान रहा।

Leave a Reply