News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

जगदलपुर : प्रताप देव वार्ड में मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

राजेश चौधरी ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कहा क‍ि, प्रतापगंज पारा प्रताप देव वार्ड नं 11 में स्थित शासकीय भूमि में मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने के पक्ष में शहर के जनमानस का जोरदार समर्थन मिल रहा है, और जनता का यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शहर की जनता भी मल्टी स्टोरी पार्किग निर्माण चाहती है, वहीं मल्टीपार्किंग की नाम पर महापौर की मनमानी अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, रामशंकर राव,गौरनाथ नाग, कौशल नागवंशी,अतिरिक्त शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,पार्षद सूर्यापानी, जाहिद हुसैन, सूरज कश्यप आदि मौजूद रहे

Leave a Reply