सीएसजेएम विश्वविद्यालय की एकता दौड़ में बच्चों के अंदर दिखी देशभक्ति की भावना: कुलपति
कुलपति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एसीपी पुलिस अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसके साथ ही “एकता दौड़” का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में देशभक्ति और एकता की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) द्वारा सभी उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता प्रतिज्ञा (नेशनल यूनिटी प्लेज) दिलाई गई। प्रतिज्ञा के पश्चात सभी प्रतिभागियों ने मिलकर सरदार वल्लभभाई पटेल पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी, जिसमें उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।