कोंडागांव : तेज बारिश से धंस गया पुलिया, मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग हुआ बाधित
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय कोई व्यक्ति या वाहन पुलिया पार नहीं कर रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीती देर रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण आज मंगलवार दोपहर काे पुलिया सड़क के बीचों-बीच धंस गई। इस मार्ग का उपयोग मर्दापाल, आदनार, भाटपाल सहित कई गांवों के लोग दैनिक कार्यों, बाजार और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए करते हैं। पुलिया धंसने के बाद अब ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कर मार्ग को बहाल करने की मांग की है।