साध्वी ऋतंभरा बीकानेर में करेंगी श्रीमद् भागवत कथा का वाचन
कार्यक्रम को लेकर 1 नवंबर को सुबह 11 बजे मोहता भवन में मुख्य कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। राजपुरोहित ने बताया 22 से 28 फरवरी 2026 को होने वाले 7 दिवसीय कार्यक्रम में दक्षिण श्रृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विधुर शेखर भारती महाराज और गोर्वधनपीठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज एक साथ बीकानेर आयेंगे। इस दौरान चरण पादुका पूजन धर्म सभा और दिक्षा समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम का निमंत्रण अलग-अलग टीम बनाकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 51 हजार अक्षय कलश वितरण कर दिया जायेगा। 21 फरवरी को पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का बीकानेर आगमन शाम 4 बजे होगा। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकेलेगी। इस कलश यात्रा में मुम्बई से 21 महिला और पुरुष की वागडे ढोल ताशा टीम और उज्जैन की महाकाल डमरू टीम अपनी प्रस्तुति देगी।