News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत के वंश जागलान ने जीता कांस्य पदक

बुधवार को इसराना पहुंचने पर वंश का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया। वंश के दादा धर्मपाल जागलान ने बताया कि वंश के पिता राजेश जागलान भी अपने समय में तीन बार राज्य स्तरीय चैंपियन रह चुके हैं। राजेश ने कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा टीम को एक रजत और दो कांस्य पदक दिलाए थे। वंश ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए खेल में यह उपलब्धि हासिल की है। धर्मपाल जागलान ने उम्मीद जताई कि वंश भविष्य में देश और प्रदेश का नाम और रोशन करेंगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी प्रधान जयकरण जागलान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply