कैफे में तोड़फोड़, तीन युवकाें पर केस दर्ज
ए.एस.पी. बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में कैफे मालिक उदितांशु सेन पुत्र पवन सेन निवासी सिद्धपुर ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब सवा 6 बजे रक्कड़ स्थित उनके कैफे में आए 3 युवकों ने उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट की और कैफे के सामान में तोड़़फोड़ की है। ए.एस.पी. ने बताया कि कैफे मालिक की शिकायत पर पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच पुलिस चौकी योल द्वारा की जा रही है।