News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

सरोवरनगरी में अलग ही दिखा दीपावली का धार्मिक हर्षोल्लास

इस दौरान रंगबिरंगी बिजली की लड़ियों के साथ नगर की शोभा हमेशा की तरह नैनी झील में झांकती और द्विगुणित होती दिखाई दी और इसका नजारा अद्भुत दर्शनीय रहा।

नगर में हो रही आतिशबाजी के नजारों को नैनी झील में प्रतिबिंबित होते देखने और आतिशबाजी के शोर को तीन ओर घिरी पहाड़ियों से टकराकर प्रतिध्वनित होने का आनंद एक अलग ही स्तर का रोमांचित करने वाला रहा। महंगाई और अन्य समस्याओं के बावजूद दीपावली का उत्साह हर ओर नजर आया।

लोगों ने परंपरागत तौर पर घरों में गन्नों से माता लक्ष्मी की मूर्तियां तैयार कीं और फिर उनकी पूजा की। घरों के भीतर-बाहर स्टीकरों के साथ ही गेरू व चावल के आटे से बने बिस्वार से ऐपण लोककला के माध्यम से बनायी गयी रंगोली भी दर्शनीय रही। शाम घटते ही घरों में भीतर-बाहर रंगबिरंगी रोशनियों का उजाला पूरे शहर को दमकाने के साथ लोगों के मन में भी उल्लास को बढ़ाता दिखा।

आरती व भजन-कीर्तनों के बाद विशेष पकवानों के स्वाद भी लिये गये। कुल मिलाकर दीपावली पर नगर में अलग ही स्तर का धार्मिक हर्षोल्लास देखा गया। हिंदुओं के साथ अन्य धर्मों के लोगों को भी घरों में भी इस दौरान रोशनी की लड़ियों से जगमगाते और बच्चों को पटाखे जलाते देखा गया।

Leave a Reply