News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार : हरियाणा सरकार प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए संकल्पित : रणबीर गंगवा

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के तहत जिले के 722 लाभार्थियों को वितरित

किए गए अधिकार पत्र

हिसार, 17 अक्टूबर । हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर

लघु सचिवालय परिसर सभागार में जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जिला

स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर

सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के 722 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास

योजना ग्रामीण 2.0 के तहत अधिकार पत्र वितरित किए। उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा

विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट तथा सूचना प्रपत्र

का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता व पूर्व मंत्री

अनूप धानक ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय

कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का भी प्रसारण किया गया, जिसमें

विभिन्न सम्मान भत्ता पेंशन को तीन हजार रुपए से बढ़ाकर 3200 रूपए करने की घोषणा की

गई। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शुक्रवार काे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और

उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व

में म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा की दिशा में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए

हैं, जिनसे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। सरकार ने चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में किए

गए पूरा करने की दिशा में महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए

ठोस कदम उठाए हैं। पात्र महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक माह

2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने नकली बीज,

खाद और कीटनाशक बेचने वालों पर 15 साल की सजा का प्रावधान किया है। सभी 24 फसलों की

खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है और 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से

भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।

इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग, उपायुक्त अनीश यादव, अतिरिक्त उपायुक्त

सी जयाश्रद्घा, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, भूपेंद्र पनिहार, बरवाला नप चेयरमैन रमेश

बैटरीवाला, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अजय जांगड़ा, नगराधीश हरिराम, डीआईओ दीपक भारद्वाज,

आशीष जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply