News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

बलिया : कार्तिक पूर्णिमा स्नान से लगेगा ददरी मेला

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को ददरी मेला की डॉक्यूमेंट्री फिल्म लॉन्च किया है।

उल्लेखनीय है कि ददरी मेला क्रांति वीरों की धरती बलिया की सुंदरतम और अमिट पहचान है। मां गंगा और पवित्र सरयू के संगम तट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। यह स्नान इस बार चार नवंबर को होगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद ददरी मेला लगता है जिसमें 50 लाख से अधिक मेलार्थी प्रतिभाग करते हैं। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि इस बार पांच नवंबर से 30 नवंबर तक ददरी मेला लगेगा। ददरी मेला के ऐतिहासिक भारतेंदु मंच ददरी पर कवि सम्मलेन समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मेले में होने वाली आय में वृद्धि, सहयोग और सहभागिता हेतु ददरी मेला की ऐतिहासिकता और पौराणिकता से प्रभावित होकर एक लाख रुपये अपने वेतन से दूंगा। ताकि चैरिटी सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने समाज सेवी और व्यवसायी वर्ग से ददरी मेला के आयोजन में अपना सहयोग देने की अपील की।

Leave a Reply