फुटबॉल टूर्नामेंट में डियो जुवांते एफसी ने इनकंप्लीट एफसी को हराया
प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार की रात पांच-पांच टीमों के दो पूलों के बीच राउंड-रॉबिन प्रारूप में हुई, जिसके बाद रोमांचक नॉकआउट राउंड्स हुए, जिन्होंने दर्शकों को अंतिम सीटी तक बांधे रखा।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में डियो जुवांते एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए इनकंप्लीट एफसी को पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि इनकंप्लीट एफसी उपविजेता रही।
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सूरज कुमार गुप्ता (डियो जुवांते एफसी) रहे। वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर शादाब खान (इनकंप्लीट एफसी) और सर्वाधिक पांच गोल करने वाले खिलाड़ी अफरीदी (जेएफएफ एफसी) रहे।