छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा के 15 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी
आदेश के अनुसार राजेश कुमार चतुर्वेदी को सदस्य सचिव, राज्य जैव विविधता बोर्ड के पद से हटाकर, मुख्य वन संरक्षक (प्राधिकृत), कोरबा और अतिरिक्त प्र.मुख्य वन संरक्षक, योजना मंडल, कोरबा बनाया गया है। एस.एन. बैजलवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन संरक्षण) और सचिवालय, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. जी. मैकटो (2006 बैच) को प्रमुख वन संरक्षक (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन), नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। महेन्द्र बी.को प्रमुख वन संरक्षक (जीव एवं जैव विविधता संरक्षण), नवा रायपुर में नियुक्त किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक (प्राधिकृत), दुर्ग एवं अ. प्र. मुख्य वन संरक्षक, योजना मंडल, दुर्ग के पद पर एम. मणिवेल्ला को जिम्मेदारी दी गई है जबकि मनोज कुमार पाण्डेय को प्रमुख वन संरक्षक (प्राधिकृत), बिलासपुर के पद पर पदस्थापना दी गई है।