News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

ग्वालियर जिले में आज आठ और जरूरतमंद महिलाएं बनेंगी “शक्ति दीदी”

जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।

अपर कलेक्टर कुमार सत्यम आज मंगलवार को प्रात: 11.30 बजे ठाठीपुर स्थित इंजीनियर फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मोहिनी रजक व फूलन देवी को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसी तरह अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद लक्ष्मीगंज स्थित हरीलीला सर्विसेज पेट्रोल पंप पर नीतू यादव व अनीता सिंह एवं जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर मिथलेश, संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग कम्पू स्थित जैन मोटर्स पेट्रोल पंप पर सविता कुशवाह व गुड़िया एवं एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव सिकन्दर कम्पू स्थित देव मंगल बाबा पेट्रोल पंप पररूबी को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे।

Leave a Reply