वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम की जानकारी दें लोगों को : रवि
साथ ही तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में और जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की उपस्थिति में अम्मा पंचायत की कनकलोया में पंचायत कमेटी को पार्टी का पट्टा पहना कर और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने पदाधिकारीयों से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत कांग्रेस पार्टी की ओर से संचालित किये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के बारे में लोगों जानकारी दें। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर करने पर बल दिया।
मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, आदिवासी कांग्रेस जिला महासचिव हेलेन तिडू, सांसद प्रतिनिधि धर्मदास कंडीर, नमन तोपनो, सलीम टोपनो, जिदन तोपनो, विजय तोपनो, बंधना तोपनो सहित अन्य उपस्थित थे।