युवा कांग्रेस का आरोप ,स्वदेशी मेले की आड़ में अश्लीलता
उन्हाेंने कहा कि बस्तर की यह संस्कृति नहीं रही है कि यहां नग्नता और फुहड़ता को परोसा जाए । जावेद ने कहा कि बस्तर दशहरा पूर्ण रूप से बस्तर की सभ्यता संस्कृति और बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी को समर्पित होता है ऐसे में बस्तर दशहरे के दौरान स्वदेशी मेले की आड़ में अश्लील हरकतें कहीं से भी शोभनीय नहीं है और ऐसे कृत्य करने वालों को संरक्षण देकर भाजपा खुद अपनी मानसिकता को उजागर कर रही है जो घोर निंदनीय है।