राजगढ़ः छह दिन से लापता युवक का नाले के समीप मिला शव
पुलिस के अनुसार काली मस्जिद रोड़ स्थित खेल मैदान के समीप नाले में 40 वर्षीय आमिल पुत्र रशीद शाह निवासी शेखपुरा का शव मिला, जो 5 सितम्बर को घर से बिना बताए निकला था। युवक नाले के समीप किन हालातों में पहुंचा और उसकी मौत किन कारणों से हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।