News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

पुजारी की हत्या के आरोपी कालू को आजीवन कारावास

जिला एवं सत्र न्यायालय के लोक अभियोजक जय शर्मा ने बताया कि यह मामला मार्च 24 का है। इसमें पु​जारी की हत्या होने के बाद पुलिस थाना गेगल ग्राम गुढ़ा निवासी कालू नाम के युवक को शमशान से पकड़ा था। युवक आरोपी नशा करता था। नशा नहीं करने के लिए टोकने पर कालू ने पत्थर से पुजारी शंकर लाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी से साक्ष्य बरामद कर लिए थे। मामला चलने पर 22 गवाह और 71 दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए गए। आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

फोटो— लोक अभियोजक जिला एवं सत्र न्यायालय अजमेर जय शर्मा एवं मुजरिम कालू

Leave a Reply