नंदा देवी महोत्सव में दिव्यांग व जरूरतमंदों को किया लाभान्वित
शिविर के तहत गुरुवार को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के हाथों से 11 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 6 को श्रवण यंत्र, 5 को बैसाखी, 8 व्यक्तियों को वॉकिंग स्टिक तथा 5 जरूरतमंदों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इस दौरान 29 अगस्त को आयोजित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि 1 और 2 सितंबर को मेदांता चिकित्सालय गुरुग्राम के सहयोग से दो दिवसीय चिकित्सीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 95 लोगों को रक्तचाप, शुगर, एक्स-रे, ईसीजी, फेफड़ों की जांच और रक्त परीक्षण जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक महरा, महानिबंधक, अन्य निबंधकगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और छात्र भी उपस्थित रहे।