News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

पटवारी 9 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी नागौर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी पैतृक कृषि भूमि के आपसी सहमति से किये गये बंटवारे की तरमीम करने की एवज में पटवारी दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है, जिस पर रिश्वत मांग सत्यापन करवाया गया, जिसमें आरोपित पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर 10 हजार रुपये रिश्वत लेना तय किया। जिस पर एसीबी नागौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पटवारी सुरेश कुमार मेघवाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत ग्रहण कर परिवादी के निवेदन पर 500 रुपये वापस लौटाते हुए 9 हजार 500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply