जींद : पंजाब के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए एकत्रित की खाद्य सामग्री
युवा विनोद, सुभाष, अंकित, सुरेंद्र, मीनू, रामनिवास, संदीप, धोला, मेवा, भीरा ने कहा कि मुसीबत का पता नहीं होता कब कहा आ जाए। रविवार को पूरे गांव में पंजाब में आई बाढ़ से पीडि़त लोगों के लिए सामग्री एकत्रित किए जाने को लेकर मुनादी चौकीदार से करवाई थी। सोमवार को अलग-अलग मोहल्लों में जाकर खाद्य सामग्री, कपड़ा सहित अन्य सामान एकत्रित किया। हर ग्रामीण कुछ न कुछ मदद अपनी तरफ से कर रहा है। कोई सरसों का तेल दे रहा है तो कोई गेहूं, आटा, चीनी, कपड़े, हलदी सहित अन्य सामान दे रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि पंजाब के कई जिले बाढ़ से पीडि़त है। गांव से एकत्रित किया गया सामान ट्रैक्टर ट्राली में लेकर गुरदासपुर जाएंगे। बाढ़ से तबाही पंजाब में मचाई हुई है। जनमानस से लेकर पशु तक बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। पंजाब हमारे साथ लगता प्रदेश है ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि इस घड़ी में जितना हो सकें सहयोग करें।