News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

रेवाड़ी में छह स्वास्थ्य परियोजनाओं पर कार्य शुरू

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सोमवार को परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए। नए उप-स्वास्थ्य केंद्र और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई बनने से ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी और इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एक मजबूत समाज की नींव है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेवाड़ी जिले की जनता को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी। ये परियोजनाएं राज्य सरकार की उस व्यापक योजना का हिस्सा हैं, जिसके तहत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। नई स्वास्थ्य सुविधाओं से न केवल ग्रामीण और शहरी जनता को समय पर इलाज मिल सकेगा, बल्कि यह रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी।

Leave a Reply